तिकुनियां। कस्बा तिकुनियां में बीती रात मोबाइल की एक दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस फायरब्रिगेड तथा लोगों द्वारा काफी प्रयास करने के बाद आज पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा तिकुनिया स्टेशन रोड स्थित रेलवे की श्याम जी मोबाइल सेंटर की एक दुकान में बीती रात करीब ग्यारह बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई आग के लगते ही पास में रहने वाले लोगों ने दुकान मालिक को फोन कर बाबत जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दुकान मलिक विजय गुप्ता, विनय गुप्ता और उनके भाई मौके पर पहुंचे। देखा कि दुकान के अंदर से धुएं का गुबार बाहर निकल रहा है जैसे ही शटर को खोला वैसे ही दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई। आपकी सूचना पाते ही आसपास के लोग भी पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे वहीं सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। सारा सामान फर्नीचर और मोबाइल उपकरण आदि जलकर खाक हो चुका था।वहीं दुकान स्वामी ने यह भी बताया कि गनीमत यह रही कि पास की दुकान को अपने चपेट में नहीं लिया अन्यथा दूसरी दुकान भी जलकर खाक हो जाती। आग लगने से दुकान में रखे करीब चार हजार रुपए व छह से सात लाख रुपए का नुकसान हो गया।
Post a Comment