Top News

ग्राम प्रधानों को इतिहास में पहली बार प्रशासक नियुक्त किए जाने पर योगी सरकार को भारी समर्थन का ग्राम प्रधानों ने किया ऐलान।

लखीमपुर खीरी/निघासन ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा आज निघासन ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जिले के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के निर्णय की खुले दिल से सराहना की। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष श्याम मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में प्रधानों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब सरकार हमारे साथ हे तो हम सरकार के साथ एकदम खुले मन से हे यह निर्णय ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों के प्रति सरकार के भरोसे और सम्मान का स्पष्ट परिचायक है।
अध्यक्ष श्याम मोहन दीक्षित ने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने हमारे ऊपर जो विश्वास जताया है, वह हमें और अधिक जिम्मेदारी का अहसास कराता है। प्रशासक के रूप में नियुक्ति से ग्राम विकास और जनकल्याण के कार्यों में पारदर्शिता व गति आएगी।” मुख्य रूप से पंचायत संचालित योजनाओं, सड़क-नालों की मरम्मत और बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर निगरानी के लिए इस निर्णय को आवश्यक और प्रशंसनीय बताया गया।
बैठक में उपस्थित प्रधानों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से ग्रामाध्यक्षों की जो गरिमा और अधिकार मिले हैं, उससे ग्रामीण विकास की दिशा में ठोस परिणाम दिखेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वे पूरी मुस्तैदी से खड़े होंगे और जनहित के कार्यक्रमों तथा विकास योजनाओं को सफल बनाने में पार्टी का समर्थन जारी रखेंगे।
स्थानीय लोगों और प्रधानों ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से ग्रामस्तर पर सुशासन और जवाबदेही दोनों मजबूत होंगे। बैठक में कई प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हुए सकारात्मक परिवर्तन और योजनाओं की प्रगति के उदाहरण भी प्रस्तुत किए, जिनका श्रेय उन्होंने हालिया प्रशासकीय बदलावों से जोड़ा।
खंड पंचायत व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री की नीति की प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि वे आने वाले दिनों में जनसंपर्क बढ़ाएंगे और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाएंगे। बैठक के समापन पर प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री के लिए आभार प्रकट करते हुए भविष्य में विधानसभा चुनाव में हम सब ग्राम प्रधान आपके साथ हैं आपके नेतृत्व में गांव के विकास कराने हेतु मजबूत नई दिशा मिलेगी जिससे ग्राम पंचायतों का चौहुमुखी विकास होगा जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم