सिंगाही-खीरी। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को नगर पंचायत और समाजसेवियों की ओर से राहगीरों व ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए जगह-जगह प्याऊ और भंडारों का आयोजन किया गया। बस स्टैंड पर नगर पंचायत की ओर से प्याऊ लगाकर लोगों को मीठा शर्बत पिलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजीव निगम, तहसीलदार दिव्यांशु शाही और नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने राहगीरों को अपने हाथों से शर्बत पिलाकर किया।
इसके बाद पूरे दिन लोगों को शर्बत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में शर्बत पाकर राहगीरों ने राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की।
इसके अलावा नगर पंचायत कर्मी सुरेंद्र सिंह द्वारा जलकर परिसर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां लोगों को भोजन वितरित किया गया। वहीं मोहल्ला भेड़ौरा स्थित बरगद चौराहे पर रामस्वरूप जायसवाल की ओर से राहगीरों को शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।
नौतपा के चलते क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी और लू के बीच इस तरह के सामाजिक कार्य लोगों के लिए काफी सहायक साबित हो रहे हैं।
إرسال تعليق