Top News

सिंगाही में बकरीद की नमाज का समय तय: ईदगाह में सुबह 8:30 बजे, जामा मस्जिद में 7:30 बजे होगी नमाज

 बैठक में उपस्थित कमेटी के लोग
सिंगाही खीरी। अंजुमन इस्लामिया कमेटी की बैठक बकरीद की व्यवस्था को लेकर मदरसे में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह 8 30 बजे अदा करने का निर्णय लिया गया। 
कस्बे के मदरसा अंजुमन इस्लामिया में बकरीद को लेकर तजम्मुल खान की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में उपस्थित अंजुमन कमेटी के सिकरेट्री ज़ैनुल खान ने बताया कि ईद-उल-जुहा की नमाज 28 मई जुमेरात को ईदगाह में सुबह 8 30 बजे और जामा मस्जिद में नमाज 7 30 बजे पढ़ी जाएगी। भेरोड़ा मस्जिद में 8 बजे नमाज अदा की जाएगी।  इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद शुएब ने सभी से अपील की है कि जिन घरों में कुर्बानी होगी, वह सार्वजनिक रूप से खुले में न हो, बल्कि अपने घरों के अंदर पर्दे में करें, जिससे कि अन्य समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। इस दौरान मुतवल्ली डॉ एन यू खान, अब्दुल हफ़ीज़, हाफिज फारूक, मौलाना तौहीद,मौलाना इमामत हुसैन, पूर्व सभासद मसूद खां, अख्तर हुसैन, डॉ खालिद गौरी, अनवार खां, मो0 राशिद, ऐनुद्दीन,एजाज,सहित अंजुमन कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم