प्रदर्शन करते व्यापारी
तिकुनिया खीरी।
रात में ओवरलोडिंग रोसस्टिंग के चलते बिजली कटौती से परेशान व्यापारी और किसानों ने तिकुनिया पावर हाउस पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस पर बिजली विभाग कर्मचारियों तथा अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। व्यापारियों के गुस्से को शांत करने के लिए अवर अभियंता दिलीप पटेल ने काफी खुशामद की लेकिन व्यापारी उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव यादव से वार्ता के बाद उनके आश्वासन पर धरना तीन बजे समाप्त हो गया।
गुरुवार को करीब 10 बजे तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल सहित क्षेत्रीय किसानों ने पावर हाउस पहुंचकर बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए व्यापारियों का कहना है रात में भयंकर कटौती बिजली की होने से लोग रात भर जाग रहे हैं जिसके चलते जीवन नारकीय हो गया है जब तक व्यवस्था नहीं सुधारी जाती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर अवरअभियंता दिलीप पटेल, एसडीओ निशांत, अधिशासी अभियंता राजेश यादव ने पावर हाउस पहुंचकर व्यापारियों को मनाने की काफी कोशिश की पर व्यापारी नहीं माने और उच्च अधिकारियों की मांग करते रहे अंततः विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव यादव से फोन पर आश्वासन के बाद व्यापारियों का धरना 3:00 बजे समाप्त हो गया व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुंछल ने कहा शुक्रवार तक समय मांगा गया है अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो शनिवार से आंदोलन और उग्र किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
धरना प्रदर्शन में दिनेश कुंछल, शिशिर गुप्ता, आनंद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल,अशोक रस्तोगी विवेक जैन, अमित कंछल,सुमित सिंघल, दीपक सिंघल, समाजसेवी बॉबी शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, काकू अग्रवाल, पदम अग्रवाल, वैभव जैन सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
إرسال تعليق