Top News

इंडो-नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक गिरफ्तारसरियापारा क्षेत्र में संयुक्त गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

       ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक
गौरीफंटा-खीरी। इंडो-नेपाल सीमा से जुड़े थारू जनजाति क्षेत्र सरियापारा में सुरक्षा एजेंसियों ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली युवक को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। सीमा से लगे इन क्षेत्रों को तस्करों द्वारा तस्करी का सुरक्षित रास्ता बनाए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार इंडो-नेपाल सीमा चौकी सरियापारा क्षेत्र में सीमा स्तम्भ संख्या 745/2 से लगभग 500 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त चल रही थी। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे नेपाल निवासी नवीन चौधरी पुत्र बाबूराम चौधरी, निवासी कनरी नेपाल को संदिग्ध अवस्था में रोका गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 4.90 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद नारकोटिक्स डिटेक्शन डॉग “सीजर” ने भी आरोपी के पास मादक पदार्थ होने का संकेत दिया, जिसके बाद टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी और बरामदगी से संबंधित आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को मादक पदार्थ सहित थाना गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गौरीफंटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post