तिकुनिया-खीरी। कस्बे के ऐतिहासिक सुथना देवी मंदिर में लगने वाला पारंपरिक बरसायत मेला इस वर्ष 12 मई से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और परिसर में रौनक दिखाई देने लगी है। झूले और सर्कस समेत कई मनोरंजन साधनों का आगमन भी शुरू हो चुका है।
मेला प्रशासन की ओर से इस बार सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है। मंदिर परिसर और मुख्य प्रवेश द्वारों पर करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
मंदिर के महंत बृजेश गिरी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस प्रमुख मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भी पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेले में अब तक हमेशा शांति व्यवस्था बनी रही है, फिर भी एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ाई गई है।
इस बार मेले में दुकानदारों के लिए बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले कुछ दुकानदार सौर ऊर्जा के जरिए काम चलाते थे, लेकिन अब पूरे मेले में जनरेटर से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
महंत ने बताया कि दुकानों के लिए स्थान आवंटन की
Post a Comment