Top News

धौरहरा BDO की पहल: बबुरी बसन्ता पुर समेत कई गौशालाओं में पशुओं के लिए लगे फागर, गर्मी-लू से मिलेगी राहत

बबुरी गौशाला में लगे फागर
धौरहरा खीरी। धौरहरा ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी ने गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए बड़ी पहल की है। धौराहरा खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार ने बबुरी, बसन्ता पुर सहित ब्लॉक की कई गौशालाओं में पशुओं के बचाव के लिए फागर सिस्टम लगवाए हैं। तेज धूप और लू से गौवंश को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। फागर से निकलने वाली पानी की फुहारों से गौशाला परिसर का तापमान कम रहेगा और पशुओं को गर्मी से राहत मिलेगी।
खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पशुओं का जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी गौशाला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फागर लगातार चलाएं और पशुओं के लिए स्वच्छ पानी व छाया की उचित व्यवस्था रखें। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। इससे सैकड़ों बेसहारा गौवंश को भीषण गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post