Top News

बोरिंग व बाउंड्री बनाकर काम किया बंद, शुद्ध जल को तरस रहे ग्रामीण

पानी के लिए की गई बोरिंग
तिकुनियां-खीरी। बनवीरपुर गांव में चार वर्ष पहले शुरू हुआ टंकी निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। कार्यदायी संस्था ने दो वर्ष में केवल चहरदीवारी व बोरिंग की तब से कार्य बंद है।
ग्राम पंचायत बनवीरपुर के लोग शुद्ध पीने के पानी को तरस रहे हैं, टंकी निर्माण के लिए गांव निवासी वीरेंद्र  ने अपनी जमीन उत्तर प्रदेश जल निगम  को दान में दी, जिसके चलते मई 2022 में टंकी निर्माण शुरू हुआ था,सड़कों की खुदाई कर कुछ पाइपलाइन बिछाई गई और बाउंड्री वॉल बनाकर बोरिंग की गई। इतने काम को दो वर्ष में संस्था ने पूरा किया और अब दो साल से काम बंद पड़ा है। गांव निवासी राजेश कुमार,गुड्डू,अनिल कुमार ने बताया कि  पाइपलाइन बिछाने मे गांव की सड़क  क्षतिग्रस्त हो गई लोग बर्दाश्त करते रहे लेकिन जब पीने का पानी भी नहीं मिला तो लोगों में रोष पनप गया है। गांव के अतुल तिवारी,रामकिशोर,दयाशंकर ने बताया कि चार साल पहले टंकी निर्माण का काम शुरू हुआ जो कि 2024 तक चला और उसके बाद बंद हो गया। ग्राम  प्रधान आकाश मित्तल ने बताया बोरिंग की गई, बाउंड्री वॉल बनाई गई इसके बाद काम बंद कर दिया गया गांव के 1200 लोगों के घरों को जलापूर्ति होनी है इस बीच उत्तर प्रदेश जल निगम( ग्रामीण) अधिशासी अभियंता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के जबाब में बताया कि  मार्च 2027 में कार्य पूरा होना लक्षित है,फर्म को प्राथमिकता पर कार्य करने का आदेश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post