Top News

चोरी की बाइक समेत शातिर अपराधी गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

लखीमपुर- खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे सघन बॉर्डर चेकिंग अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में शनिवार सुबह नेपाल सीमा से सटे गोविन्दनगर चौराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को प्रातः लगभग 6:28 बजे थाना सम्पूर्णानगर पुलिस नेपाल जाने वाले मार्ग पर वाहनों की गहन जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। जांच में बाइक चोरी की निकली, जबकि उस पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। पुलिस ने तत्काल बाइक कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुखविन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम राघवपुरी टिल्ला नंबर-04, चौकी कम्बोजनगर, थाना हजारा जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर 07E23F34215 एवं इंजन नंबर 07E22E21909) तथा 450 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा चोरी समेत विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सम्पूर्णानगर में मु0अ0सं0 74/2026 के तहत धारा 317(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post