बेलरायां खीरी।
मसरूर खान
तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल रघुनगर की ई समवाय कैंप के पीछे जंगल से दौड़ाकर ला रहे आवारा कुत्तों के झुंड से जान बचाते हुए हिरन को रघुनगर एसएसबी के जवानों ने जान जोखिम में डालते हुए कुत्तों के झुंड को भगाया जिससे हिरन की जान बची घटना लगभग 6:15 बजे सुबह की है एसएसबी द्वारा कुत्तों के हमले से घायल हिरन का इलाज किया गया वन विभाग को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची घायल हिरन को बेलरायां रेंज लाया गया जहां डाक्टरों की टीम ने जांचोपरांत सुरक्षा पूर्वक दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ दिया।
तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल रघुनगर द्वारा कुत्तों से हिरन की जान बचाकर एक मिसाल कायम की वन तथा वन्य जीव प्रेमियों में एसएसबी के कार्यों की सराहना की।
बॉक्स,कहीं शिकारियों ने तो वन्य जीवों के शिकार करने के लिए शिकारी कुत्ते तो नहीं पाल रक्खे हैं जांच का विषय है वन विभाग जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है जिससे वन्य जीवों के ऊपर शिकारी कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं।
इस संबंध में दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वन्य जीवों पर कुत्तों के
हमले तो हो रहे हैं लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वन तथा वन्य जीव प्राकृतिक संपदा है इसकी रक्षा करना हम सबके लिए जरूरी है वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।


Post a Comment