Top News

प्रांतीय प्रधानाचार्य वार्षिक कार्य योजना बैठक के प्रथम सत्र का समापन

दीप प्रज्वलित करते प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश अवस्थी
चंदनचौकी (लखीमपुर खीरी)
अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध जन शिक्षा समिति–अवध प्रांत द्वारा प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंदनचौकी में आयोजित प्रांतीय प्रधानाचार्य वार्षिक कार्य योजना बैठक के प्रथम सत्र का शुभारंभ माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ।
प्रथम सत्र में मंच पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी, जन शिक्षा समिति लखीमपुर के जिला मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष फूल सिंह राणा एवं प्रबंधक सलिल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
          मंचासीन पदाधिकारीगण
सत्र को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी ने कार्य योजना निर्माण मे संस्कार युक्त शिक्षा, बाल केन्द्रित शिक्षा, क्रिया आधारित शिक्षा,समाज पोषित शिक्ष को ध्यान मे रखकर पंच प्राणो(शिशु,आचार्य,प्रबन्ध समिति,अभिभावक व पूर्व छात्र) के विकास का अल्प व दीर्घ अवधि का लक्ष्य लेकर अपने विद्यालय की वार्षिक कार्य योजना बनाकर उसे सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करते हुए विद्यालय को क्षेत्र का आदर्श विद्यालय बनाने पर अपना प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।
.         बैठक में भाग लेते प्रधानाचार्य
अतिथियों का परिचय प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश कुमार अवस्थी ने कराया तथा संचालन श्रीपाल सिंह सरस्वती वि०मं०इं०कालेज मैगलगंज के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मिश्र ने किया।
सत्र मे अवध प्रान्त के 13 जनपदो के प्रधानाचार्य व शिशु वाटिका प्रभारी बन्धु/बहिने प्रान्त के सभी सम्भाग निरीक्षक व पूर्ण कालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सत्र का समापन शान्ति मंत्र के साथ हुआ।
— तराई की आवाज से शिक्षा प्रभारी संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post