सिंगाही, खीरी। नगर पंचायत सिंगाही के अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर नगर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिए कई प्रस्ताव भी सौंपे।अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने मंत्री को बताया कि सिंगाही नगर के वार्ड नंबर 4 में विद्युत आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्या है। वार्डवासियों को ग्रामीण फीडर से बिजली की सप्लाई दी जा रही है, जबकि उनसे शहरी क्षेत्र के हिसाब से बिल वसूला जा रहा है। ग्रामीण फीडर से सप्लाई के कारण लोगों को बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की दिक्कत झेलनी पड़ रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसके अलावा नगर के अन्य विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी मंत्री के सामने रखे और जल्द समाधान की मांग की। इस पर माननीय मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। मुलाकात के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने उम्मीद जताई कि मंत्री के आश्वासन के बाद वार्ड नंबर 4 की विद्युत समस्या सहित नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
ऊर्जा मंत्री को नगर की समस्याओं से अवगत कराते चेयरमैन
Post a Comment