तिकुनियां। मां सुथना देवी मंदिर पर चल रहे प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह में सोमवार को मूर्तियों का अन्नाधिवास एवं शर्कराधिवास कराया गया।
श्रीराधाकृष्ण व शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रथम दिन रविवार को पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश और वेदी पूजन के बाद मूर्तियों को जलाधिवास कराया गया। सोमवार को अरणी मंथन और हवन के बाद मूर्तियों को जल से निकालकर पूजन किया गया और अन्न, चीनी व ग़ुड़ से ढका गया इसके बाद आरती की गई।
Post a Comment