Top News

"तराई की आवाज" न्यूज़ पोर्टल का भव्य शुभारंभ, गणमान्य अतिथियों ने केक काटकर किया लाइव।

                 केक काटते मुख्यअतिथि
तराई क्षेत्र की खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी तरीके से उठाने के उद्देश्य से शनिवार को _"तराई की आवाज"_ न्यूज़ पोर्टल का भव्य शुभारंभ किया गया। 
तराई की आवाज की टीम के साथ अतिथि
कार्यक्रम का आयोजन सिंगाही नगर पंचायत के मैरिज हाल में किया गया, जहां गणमान्य अतिथियों एवं स्थानीय पत्रकारों की उपस्थिति में पोर्टल को आधिकारिक रूप से लाइव किया गया। इस इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामी पाण्डेय, चेयरमैन मो.कयूम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध अमनदीप सिंह, डा एम आर सेठी , एन यू खान, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह, मांझा के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह, डा अरूण तिवारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर वेबसाइट http://www.taraikiaawaj.live का शुभारंभ किया। 
    शुभारंभ के मौके आये हुए अतिथि
टेबल पर रखे लैपटॉप पर पोर्टल का होमपेज लाइव दिखाया गया।
आयोजकों ने बताया कि _"तराई की आवाज"_ का मुख्य उद्देश्य तराई क्षेत्र से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, विकास कार्यों, सामाजिक मुद्दों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। पोर्टल पर राजनीति, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्थानीय संस्कृति से जुड़ी खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन मोहित त्रिवेदी ने किया
              तराई की आवाज की टीम
शुभारंभ के अवसर पर दुर्गा मंदिर के पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण अग्रवाल, महामंत्री संजय जैन, चीनी मिल के पूर्व संचालक रमाकांत जायसवाल, कपिल त्रिवेदी , विवेक श्रीवास्तव, तजम्मुल खान, एडवोकेट उमाकांत जायसवाल, सभासद राहुल गुप्ता, प्रभात शुक्ल, सभासद  प्रतिनिध नरेंद्र गुप्ता, आफाक हुसैन, पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य, शिशिर गुप्ता, क्रय विक्रय संघ बेलराया के संचालक अनुराग पुरवार,
पत्रकार सतीश गुप्ता, अनुराग शुक्ल, नवीन गुप्ता, सुग्रीव त्रिवेदी, गौरव गुप्ता, 
तराई की आवाज टीम से कोआर्डिनेटर मनोज गोस्वामी, संपादक प्रेम बाजपेई, चीफ क्रिएटर मशरूर खान, कृषि संवाददाता विजयराज सिंह, वन एवं पर्यावरण प्रभारी सर्वेश शर्मा, निघासन ब्लाॅक प्रभारी मोबीन अहमद, नगर संवाददाता रिजवान अहमद मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे तराई क्षेत्र के लिए एक मजबूत डिजिटल मंच बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post