Top News

पटाखे जैसी आवाज और फिर आग का गोला बनी ई-स्कूटी, मची अफरा-तफरी

              धुंधु कर जलती स्कूटी
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ढखेरवा-निघासन हाइवे पर रविवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी सवार युवक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना रविवार करीब साढ़े आठ बजे धवईपुरवा/गड़रियनपुरवा चौराहे के पास की है। गड़रियनपुरवा निवासी विश्राम पाल अपनी खराब स्कूटी को टोचन कराकर निघासन मरम्मत के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से अचानक पटाखे जैसी आवाज आने लगी। आवाज सुनकर विश्राम ने तुरंत स्कूटी रुकवाई और उतरकर देखें लगे, देखते ही देखते स्कूटी में आग लग गई,
जहां मौके पर मौजूद लोगों ने पानी आदि से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते स्कूटी में तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पास में मौजूद मुहम्मद कय्यूम के पास उपलब्ध अग्निशमन सिलेंडर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी।
स्कूटी मालिक विश्राम पाल ने बताया कि उन्होंने यह इलेक्ट्रिक स्कूटी करीब एक महीने पहले ही लगभग 40 हजार रुपये में खरीदी थी। आग लगने के बाद स्कूटी में केवल पहिये ही शेष बचे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
मोबीन अहमद

Post a Comment

Previous Post Next Post