लखीमपुर-खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेंगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने के बाद सोमवार को माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। घटना अंबेडकर जयंती के दिन सामने आने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, नई मूर्ति स्थापित करने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। पूरे क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।
Post a Comment