Top News

निघासन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल

          चेकिंग करती निघासन पुलिस
निघासन-खीरी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से झंडी चौकी पुलिस ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ झंडी चौराहे पर तैनात रही और आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह व पुलिस स्टाफ ने अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजातों की बारीकी से जांच की गई, वहीं संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और पुलिस जांच में सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post