Top News

पुलिस ने किया ओवरलोड वाहनों का चालान

 ओवरलोड वाहन का चलान करती पुलिस
 सिंगाही। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सिंगाही-बेलरायां स्टेट हाईवे पर अभियान चलाकर ओवरलोड गन्ना ले जा रहे चार ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रकों का चालान कर चालकों को कड़ी चेतावनी भी दी।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक चीनी मिल बेलरायां की ओर जा रहे थे और उनमें क्षमता से अधिक ऊंचाई तक गन्ना भरा हुआ था। इससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। मौके पर ही जांच कर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई।
थाना सिंगाही के एसआई आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
तराई की आवाज से सर्वेश शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post