सिंगाही - खीरी। भाजपा में जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद लखीमपुर में जिला कार्यकारी का गठन होने के बाद शुक्रवार रात में मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। इसी क्रम सिंगाही मंडल की कार्यकारिणी का गठन मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता की ओर से किया गया है। इसमें श्याम प्रताप शाह, शंकर दयाल अवस्थी, रमाशंकर मौर्य, रामस्वरूप भुर्जी व अरविंद वर्मा को मंडल उपाध्यक्ष अमन साहनी और कंचन वर्मा को मंडल महामंत्री कमलेश लोधी, हरिराम राठौर , उदयभान गुप्ता, अशोक पाल , राहुल सोनी , और शुभम अग्रवाल को मंडल मंत्री बनाने के साथ नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा के सभासद राहुल गुप्ता को मंडल के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
(सभासद, नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा)
तराई की आवाज से मनोज गोस्वामी की खबर
Post a Comment