निघासन-खीरी।
घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार निघासन क्षेत्र की लुधौरी पंचायत के मजरा अम्बर बाग निवासी रविन्द्र सिंह (26) गुरुवार सुबह से ही किसी घरेलू बात को लेकर परेशान और तनाव में था। परिजनों ने बताया कि वह विवाद को लेकर उलझा हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
कुछ समय बाद जब युवक कमरे में नहीं दिखा तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे तोड़ा गया, जहां अंदर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इसे घरेलू विवाद का दुखद परिणाम मान रहे हैं।
Post a Comment