Top News

अंतरराष्ट्रीय जुआ व असलहा सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता करते अपरपुलिस अधीक्षक पवन गौतम
लखीमपुर-खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ का अड्डा संचालित करने और असलहा सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, अवैध हथियार, कारतूस, वाहन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
 जुआरियों के पास से बरामद कार के साथ पुलिस की टीम
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को ग्राम रंगीलानगर स्थित मरघट के पास एक फार्म हाउस पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू, सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना दीक्षित, प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन, पप्पू उर्फ जफर, फैजान और अरुण कुमार वर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 4,91,000 रुपये नकद, दो पिस्टल 32 बोर, चार तमंचा 315 बोर, कुल 10 जिंदा कारतूस, 52 ताश के पत्ते, एक विटारा ब्रेजा कार और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 263/2026 के तहत धारा 3/4 जुआ अधिनियम एवं 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
तराई की आवाज के साथ
एडिटर मसरुर खान की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post