सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं से हुई मारपीट के मामले में सपा का एक डेलिगेशन शुक्रवार को गांव में पहुंचा और पीड़ित महिलाओं से घटना क्रम की जानकारी की।
जानकारी के मुताबिक बीते एक अप्रैल को नौरंगाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को सपा डेलिगेशन गांव की पीड़ित महिलाओं से जाकर मिला। समाजवादी पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा जिलाध्यक्ष, रामपाल यादव , पूर्व विधायक पूर्व प्रत्याशी आरएस कुशवाहा, पूर्व विधायक आरएस उस्मानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भण्डारी यादव ने पीड़ित परिजनों में धुर्व यादव, लालजी यादव, राम देइ, पिंकी यादव, खूबलाल, मुन्ना यादव से मिल कर घटना की जानकारी ली। समाजवादी पार्टी की ओर से दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि विधान सभा निघासन के सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद में दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटने व जमीन पर कब्जा करने करने के मामले एक तरफा कार्यवाही को चिंताजनक बताया। जिसको लेकर उन्होंने सिंगाही थानाध्यक्ष दिलीप कुमार चौबे को निर्देशित करते हुए निष्पक्ष कारवाही करने के लिए कहा है।
सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि सपा मुखिया के निर्देश पर सपा का डेलीगेशन गांव में पहुंचा था, हमने पीड़ित महिलाओं से घटना की जानकारी ली,मामले में पुलिस प्रशासन ने कहीं न कहीं एक एक पक्षीय कार्रवाई की है,पूरे प्रदेश के थानों, तहसीलों में भ्रष्टाचार व्याप्त है,आम आदमी की सुनवाई नहीं है,इस मामले में पुलिस प्रशासन ने सही कार्रवाई की होती तो हम लोगों को गांव में नहीं आना पड़ता।
इस दौरान डॉ बेनजीर उमर, मन्नान उस्मानी रामसरूप यादव, हकीउल्ला खान,मनोज वर्मा, कुलविंदर सिंह, विपिन वर्मा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
तराई की आवाज के साथ
एडिटर मसरुर खान की रिपोर्ट
Post a Comment