Top News

संस्कृत बोर्ड इंटर में धौरहरा की गौरी मिश्रा बनीं जिला टॉपर

संस्कृत बोर्ड परीक्षा की जिला टापर गौरी मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद में संस्कृत बोर्ड की उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) परीक्षा में धौरहरा की छात्रा गौरी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है।
गौरी मिश्रा, जो कस्बा धौरहरा के मोहल्ला पंडित दीनदयाल पुरम की निवासी हैं, श्रीनागेश्वर बाबा संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।
गौरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post