सिंगाही खीरी। हज यात्रा के लिए हाजियों का जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को कस्बे से हज के लिए मुस्ताक खान रवाना हुए। कस्बेवासियों ने मुस्ताक खान ने बड़े जोश खरोश के साथ सलामती की दुआ करते हुये रवाना किया।
हज के महीने में हाजियों के सउदी जाने का सिलसिला जारी है कस्बे के वार्ड नं 13 के सरजू सहकारी चीनी में के सुरक्षा कर्मी मुस्ताक खान हज यात्रा पर रवाना हुये। इस मौके पर नगर पंचायत चैयरमेन मो0 क़य्यूम जामा मस्जिद इमाम मोहम्मद शुएब वार्ड नं पांच के सभासद राहुल गुप्ता ने उनका माल्यार्पण किया और सलामती की दुआ करते हुये रवाना किया। इस दौरान मौलाना इमामत हुसैन ने हज यात्रियों से कहा की इस पवित्र यात्रा की मंजिल पर पहुंचकर देश व प्रदेश की तरक्की व अमन चैन की दुआ करें कस्बेवासियों ने हाजियों से दुआओं के लिए कहा इस दौरान हाजी मोहयउद्दीन अंसारी, हाफिज अल्वी, हाफिज फारूक, मुमताज खां, वकी खां उबेदुर्रह्मान, आदि लोग मौजूद रहे।
Post a Comment