सिंगाही/लखनऊ, 28 अप्रैल 2026:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा, "हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आए हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह। सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!"
बताया जा रहा है कि श्रीमती अनुपमा जायसवाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। अखिलेश यादव की इस मुलाकात को यूपी की सियासत में राजनीतिक सौहार्द और शिष्टाचार की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।
विधायक अनुपमा जायसवाल ने भी अखिलेश यादव का आभार जताया और कहा कि मुश्किल समय में इस तरह की मुलाकातें मानवीय रिश्तों को मजबूत करती हैं।
Post a Comment