Top News

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनारस में सीएम योगी समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

जलाभिषेक करते राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 
वाराणसी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को बनारस पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व के साथ बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उनके साथ मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और संपूर्ण श्रंगार कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आम श्रद्धालुओं की आवाजाही भी नियंत्रित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post