लखीमपुर-खीरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अंजनी कुमार सिंह ने की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव व एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने संयुक्त रूप से बैठक का संचालन किया।
बैठक में डीएम ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण कर नए ब्लैक स्पॉट और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हेलमेट, सीटबेल्ट और ओवरस्पीडिंग को लेकर नियमित और सख्त निगरानी की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई और चालान सुनिश्चित किए जाएंगे।डीएम ने स्कूली वाहनों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि केवल मानक के अनुरूप फिटनेस वाले वाहन ही सड़कों पर संचालित हों। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा, उन्होंने घुमावदार सड़कों और ब्लाइंड स्पॉट वाले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित स्थानों से लगभग 100 मीटर पहले चेतावनी संकेतक (साइनेज) लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके।
Post a Comment