Top News

भट्ठे के पास खेलते समय लापता मासूम का अधखाया शव मिला, तेंदुए के हमले से दहशत

                   मृतक दिलशाद
सिंगाही खीरी -थाना इलाके के निबौरिया गांव के पास एक गेहूं के खेत में गेहूं काट रहे मां बाप के सामने एक 04 साल के बच्चे को तेदुआ उठा ले गया।
काफी खोजबीन करने के बाद एक किमी दूर बच्चे का अध खाया शव झाड़ियों में मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
                    रोते बिलखते परिजन
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर नयापुरवा गांव के रहने वाले उम्मेद अपनी पत्नी के साथ निबौरिया गांव के पास बालक राम के खेत में गेहूं काटने गए थे,उनके तीन बच्चे पास में ही खेल रहे तभी तेदुआ उनके 04 साल के बेटे दिलशाद को उठा ले गया,काफी खोजबीन के बाद बीती रात करीब 1 बजे घटना स्थल से 1 किमी दूर शव मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि वह भी अपने खेत में पानी लगा रहे थे, बच्चे पेड़ की छाया में खेल रहे थे,तभी तेदुआ मां बाप के सामने उनके बेटे को उठा ले गया,परिजन और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की तब शव बीती रात बच्चे का शव मिला है
बेलरायां के रेंज अधिकारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार, घटना तेंदुए के हमले की प्रतीत होती है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।
वन विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि तेंदुएं के हमले से बच्चे की मौत हुई है। रात में रेंज का स्टॉफ मौके पर पहुंचा था,जल्दी ही तेदुएं को पकड़ा जायेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post