तिकुनियां खीरी
मंडी समिति परिसर में लगे क्रय केंद्रों पर खाद्य विभाग और एफसीआई की खरीद शुरू हो गई है। पीसीयू ने अभी तक खरीद शुरू नही की है।
मंडी परिसर में चार केंद्र खाद्य विभाग के लगे है इन केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुक्रवार से शुरू हो गई है लेकिन पीसीयू का न तो बैनर ही लगा हैं और न ही कोई कर्मचारी ही दिखाई दे रहा है। आरएफसी,पीसीयू और एफसीआई के केंद्र यहां लगे है। खाद्य विभाग के प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को रायपुर निवासी किसान सतनाम सिंह का ढाई सौ कुंतल और डॉक्टर फार्म निवासी महेंद्र सिंह का 2सौ 40 कुंतल गेंहू खरीदकर शुरुआत की गई।
तराई की आवाज के साथ तिकुनिया से संतोष मिश्रा की रिपोर्ट
Post a Comment