तिकुनियां। रेलवे स्टेशन के उत्तर झोपड़ी डालकर रह रहे एक मजदूर के घर मे अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से सबकुछ जलकर राख हो गया। घटना के समय मजदूर घर पर नही था।
शनिवार को सुबह 11 बजे रेलवे की जगह में झोपड़ी डालकर रह रहे मजदूर छोटू के घर में अचानक आग लग गई,जिससे घर मे रखा अनाज,कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। यह घर मे अकेला रहता था। चर्चा है कि मजदूर ने कुछ जुआरियों को खेलने से मना किया था इसलिए किसी ने रंजिश में घटना को अंजाम दिया है।
तराई की आवाज के साथ तिकुनिया से संतोष मिश्रा की रिपोर्ट
Post a Comment