संविलियन विद्यालय भैरमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही विदाई समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विदाई समारोह का मुख्य आकर्षण “मिस्टर फेयरवेल” और “मिस फेयरवेल” का चयन रहा। इसमें दिव्यांश यादव को “मिस्टर फेयरवेल” तथा दिव्या यादव को “मिस फेयरवेल” चुना गया। घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक रजनीश वर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान ज्ञानचंद, सत्यभान, अनुज राज, श्रवण यादव, मुकेश तोमर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना वर्मा, रुचि सिंह, चुन्नी देवी सहित अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Post a Comment