लखीमपुर- खीरी
मेरठ में सड़क हादसे के दौरान जान गंवाने वाले दो नाबालिग समेत तीन लोगों का अंतिम संस्कार बेहद गमगीन माहौल में हुआ। गौरतलब है थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बथुआ के रहने वाले अरशद ,अलीमुद्दीन व ब्रजमोहन मजदूरी करने मेरठ गए थे। जहां पर बुधवार रात को हुए सड़क हादसे के दौरान तीनो की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही इनके घरों में कोहराम मच गया। एक साथ हुई तीन मौतों की जानकारी फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत के प्रधान प्रतिनिध समेत कई जिम्मेदार लोग मेरठ पहुंचे शवों का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार रात तीन बथुआ पहुंच गए। इसके बाद शुक्रवार को गमगीन माहौल में तीनो का अंतिम संस्कार हुआ। इसमें अरशद और अलीमुद्दीन को सुपुर्द खाक किया और ब्रज मोहन की चिता जलाकर अंतिम संस्कार कराया है।
.jpg)
Post a Comment