मेरठ में हुए सड़क हादसे में दो नाबालिग सहित तीन की मौत

                 ब्रजमोहन मृतक
सिंगाही खीरी -थाना क्षेत्र के टांडा बथुआ गांव निवासी दो नाबालिग किशोर सहित तीन लोगों की बीती रात मेरठ में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
                    अलीमुद्दीन मृतक
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अरशद पुत्र जहीर उम्र 32 वर्ष, अलीमुद्दीन पुत्र मुर्शद 10 वर्ष , ब्रज मोहन पुत्र धरमू 16 वर्ष जो कि मेरठ के असमा बाद में गन्ना छिलाई का काम करने गए थे,बताया जा रहा है कि बीती रात तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने कमरे पर वापस लौट रहे थे,तभी किठौर थाना क्षेत्र में बाग वाला और न पुर के बीच सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई ,हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि घायल अलीमुद्दीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों शवों को लेने के मेरठ रवाना हो गए।
                     
                    अरशद मृतक
मृतक अरशद अपने पीछे पत्नी मुनीषा और चार बच्चों को अपने पीछे छोड़ गए।

पूर्व प्रधान कृपाशंकर मृतकों के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रुस्तम ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है वह परिवारों के साथ शव लेने मेरठ पहुंचे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post