जमीनी विवाद में हुई मारपीट। पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

सिंगाही-खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

नौरंगाबाद निवासी अधिवक्ता सर्वेश मिश्रा के अनुसार गांव की रमदेई से घरेलू जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार को विपक्षी पक्ष विवादित जमीन पर कब्जा करने लगा। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर पथराव शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी महिलाओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलने पर निघासन अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों सहित कई वकील सिंगाही थाने पहुंच गए।
पीड़ित अधिवक्ता ने मामले की तहरीर सिंगाही पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की

Post a Comment

Previous Post Next Post