सिंगाही खीरी
थाना क्षेत्र के सिधौना ग्राम पंचायत के फुटहा फार्म में तेंदुए के हमले में जान गवाने वाली बच्ची के परिजनों से सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने मुलाकात कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर परिजनों को मुआवजे दिलाने और इलाके मेंं घूम रहे तेदुओ के पकड़ने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक बीते 25 मार्च की शाम करीब 07 बजे किसान जोगा सिंह की सात वर्षीय बच्ची सिमरन घर में रोटी खा रही थी,तभी एक तेंदुआ ने घर में घुसकर बच्ची पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन जबड़े में दबोच कर करीब 200 मीटर दूर खेत में ले गया, घर वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया,हालांकि तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत हो गई थी।मामले में आक्रोशित लोगों ने अपनी मांगो को लेकर बच्ची के शव को घर पर रखकर करीब 20 घंटे प्रदर्शन भी किया था।शुक्रवार को सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा,और सपा नेता हिमांशू पटेल ने परिजनों से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
सांसद ने मौके पर मौजूद रेंजर भूपेंद्र सिंह से परिवार को मुआवजा दिलाने और इलाके में गश्त बढ़ाने और इलाके में घूम रहे अन्य तेंदुओं को पकड़ने की मांग की।
Post a Comment