Top News

श्री हनुमान जन्मोत्सव जागरण का आयोजन।झांकियों और भावपूर्ण भजनों ने भक्तों को झूमने पर किया मजबूर।



     आरती करते सभासद राहुल गुप्ता
                 सिंगाही खीरी
मसरुर खान
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाला जी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। विकास खंड निघासन के सिंगहा खुर्द प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान शंकर, हनुमान जी, राधा रानी और मां काली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं।
जागरण में पहुंचे कमेटी के संरक्षक नगर पंचायत के वार्ड नं पांच के सभासद राहुल गुप्ता को हनुमान जन्मोत्सव के मंच पर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने आरती और पूजन किया।
       भजन प्रस्तुत करते बाल कलाकार
उसके बाद कलाकारों ने बालाजी के सुन्दर सुन्दर भजन प्रस्तुत किये जिन्हें सुनकर मौजूद भक्त झूम उठे। जागरण के बीच बीच में दिखाई गई सजीव झांकियों का भी मंचन किया गया। इन झांकियों में हनुमान जी की भक्ति और उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दिखाया गया,जिन्हें देखकर लोगों के मन में भक्ति और श्रद्धा की भावना जागृत हुई।
मंच पर सुंदर दरबार सजाया गया,जिसमें विष्णु अवतार, काली माता, और बाला जी की झांकियों के साथ-साथ 18 फिट, 19 फिट, और 20 फिट की हनुमान जी की विशाल झांकियां दिखाई गईं। मंच पर सुंदर लाइट की सजावट की गई थी, जिसमें रंग-बिरंगी लाइटों ने वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया, लाइटों की रोशनी में हनुमान जी की झांकियां और भी भव्य लग रही थीं।

कार्यक्रम के दौरान भजन गायक की सुरीली आवाज में गाए गए भजनों ने पूरी महफ़िल को झूमने पर मजबूर कर दिया। "हनुमान जी की जय" के नारों से वातावरण गूंज उठा।भक्तों के पैर थिरकने लगे,भजन गायक की प्रस्तुति ने लोगों के दिलों को छू लिया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य को सम्मानित करते कमेटी के लोग
पंचायत में उत्कृष्ट सेवा और विकास कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य जंगूलाल यादव को किया गया सम्मानित किया। ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में लाइट लगवाने और ग्राम पंचायत के विकास कार्यों अपना योगदान देने के लिए समिति के सदस्यों ने जंगूलाल यादव का स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की। इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जंगूलाल यादव ने कहा कि वे ग्रामीणों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे और ग्राम पंचायत के विकास के लिए काम करते रहेंगे।
देर रात तक चले इस आयोजन में लोग भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरी रात चले जागरण पूजन अर्चन के साथ विराम दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post