Top News

मोहाना नदी के कटान से बचाव के लिए 16 किमी बांध पर कार्य शुरू, जसनगर के पास बढ़ा खतरा

                     तिकुनियां
संतोष मिश्रा
मोहाना नदी से होने वाले कटान के भय से सिंचाई विभाग ने  करीब सोलह किलोमीटर बांध रोड पर जसनगर गांव के सामने काम करना शुरू किया है। सिंचाई विभाग ने बांध रोड के किनारे पत्थर के बोल्डर तार में कसकर लगाने का काम शुरू किया है। जिससे बांध रोड की कटान से सुरक्षा होगी। बांध रोड पर ही नानपारा मैलानी रेलवे ट्रैक है। इस बाबत संबंधित ठेकेदार द्वारा काम शुरू कर दिया है।
गिरिजपुरी वैराज द्वारा निर्मित सोलह किमी बंधा मोहाना नदी के निशाने पर है,जसनगर गांव के सामने यह नदी बंधे के करीब आ रही है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नितिन यादव ने बताया की बांध रोड के किनारे मोहाना नदी पहुंच रही है, बांध को मजबूत करने के लिए पत्थर के बोल्डर तार में कसकर बांधे जा रहे हैं, जिन्हें नदी के किनारे बिछाया जा रहा है, अभी शुरुआत में पांच सौ पचास मीटर में यह काम शुरू हो रहा है, इसके बाद अन्य चिन्हित स्थानों पर यह काम कराया जाएगा। 
 अगर बाध कटा तो होगा विनाश
 खैरेटिया,जसनगर,केवटली गांव बांध रोड के दक्षिण में है और उत्तर में मोहाना नदी बह रही है। खैरेटिया प्रधान प्रगट सिंह, जसनगर गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश तलवार, राकेश बाबूलाल, मुंशीलाल तिवारी का कहना है यदि मोहाना नदी के कटान से बांध रोड कटा तो बांध के दक्षिण में दो दर्जन से अधिक गांव हैं इन गांव की फसल और गांव तबाह हो जाएंगे। इसलिए सिंचाई विभाग ने अगर पक्का इंतजाम नहीं किया तो कटान का खतरा हमेशा बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post