सरजू सहकारी चीनी मिल
बेलरायां - खीरी। इलाके की लाइफलाइन सरजू सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने मिल बंदी का पहला नोटिस करते हुए किसानों से शेष गन्ना शीघ्र आपूर्ति करने की अपील की है। चीनी मिल के अधिशासी प्रधान प्रबंधक की ओर जारी पहले नोटिस में मिल को पर्याप्त गन्ना न मिलने के चलते 12 अप्रैल 2026 तक ही आरक्षित गन्ने की आपूर्ति लिए जाने का निर्णय लिया गया है।
सरजू सहकारी चीनी मिल द्वारा जारी की गई नोटिस
इसके पश्चात मिल बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है।अधिशासी प्रधान प्रबंधक सरजू सहकारी चीनी मिल राजेश गुप्ता ने जारी किया बंदी का पहला नोटिस जारी कर दिया है उन्होंने
किसानों से अपील की है कि जो भी पेराई योग्य अवशेष गन्ना उनके पास उपलब्ध है, उसे एक-दो दिन के भीतर मिल में आपूर्ति कर दें।
Post a Comment