Top News

बे - मौसम बारिश से सड़क पर भरे पानी से ग्रामीणों में रोष

         जल भराव का विरोध करते ग्रामीण
निघासन खीरी
निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत तकिया बंगलहा में बेमौसम बारिश मुसीबत बन गई है। बुधवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।
ग्राम पंचायत तकिया बंगलहा के मजरा करदहिया की अनदेखी के चलते सड़कों की हालत बेहद खराब है। तकिया पुरवा होकर गांव जाने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ी है। इसके अलावा गांव के अंदर की सड़कों में भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
गांव के अनिल यादव, राम नरेश, प्रदीप कुमार, विपिन कनौजिया, श्रीपाल, जय प्रकाश और मनमोहन ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की

तराई की आवाज से
निघासन (ब्लॉक प्रभारी) मोबीन अहमद की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post