Top News

पूर्व प्रवक्ता के पोते ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम, 90% अंक पाकर बढ़ाया मान

सिंगाही-खीरी।
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में सिंगहा खुर्द के होनहार छात्र सूर्यांश शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सूर्यांश ने अपनी पढ़ाई लखीमपुर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल से पूरी की है।
इस शानदार सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने भी सूर्यांश को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सूर्यांश का परिवार शिक्षा जगत से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके पिता मधुरेश शुक्ल बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। दादा मुनीष प्रसाद शुक्ल रामाधीन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्य कर चुके हैं, जबकि दादी रामकिशोरी देवी भी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।
शिक्षा के माहौल में पले-बढ़े सूर्यांश की इस उपलब्धि में परिवार की शैक्षिक पृष्ठभूमि का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिलता है। उसकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
आशीष गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post