Top News

निघासन मंडी में किसानों का बड़ा फैसला, सैकड़ों ने बदला संगठन

मोबीन अहमद
निघासन-खीरी । शुक्रवार को निघासन मंडी में सैकड़ों किसानों ने एकत्र होकर बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया। इस दौरान कई किसानों और पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
कार्यक्रम में भाकियू (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने नवगठित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी। घोषित पदाधिकारियों में अमरजीत सिंह को विधानसभा अध्यक्ष, संदीप सिंह को तहसील अध्यक्ष और मुख्तार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
सभा में जसपाल सिंह पल्ला, बलदेव सिंह, निरंजन सिंह, रेशम सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खी, रणधीर सिंह, हरभजन सिंह बिट्टू और इंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
इस मौके पर किसानों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। किसानों ने मंडी निर्माण में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता में कमी के आरोप उठाए। साथ ही गेहूं की तुलाई सुचारू रूप से कराने के लिए मंडी में चार अतिरिक्त कांटे लगाए जाने की मांग भी की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post