Top News

पढ़ुआ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: मुंडन कराने जा रहे 5 लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत, 20 घायल

राहत बचाव कार्य करते पुलिस व स्थानीय लोग
निघासन खीरी, पढ़ुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा स्थान के पास एक ट्रैक्टर से जुड़ी दो ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गईं। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,मिली जानकारी के मुताबिक, शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव निवासी बाल गोविंद के बेटे का गुरुवार को मुंडन संस्कार होना था। इसके लिए गांव के करीब 25-30 लोग एक ही ट्रैक्टर से जुड़ी दो ट्रालियों में सवार होकर बहराइच जिले के किसी धार्मिक स्थान पर जा रहे थे,सुबह जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पढ़ुआ थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा स्थान के पास पहुंची, अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। संतुलन बिगड़ने से दोनों ट्रॉलियां सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरीं और उसमें बैठे लोग नीचे दब गए,हादसे की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
ट्रॉली के नीचे दबने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों में 2 महिलाएं और 3 किशोरियां शामिल हैं। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है वहीं हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
*पुलिस ने क्या कहा*
पढ़ुआ थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया, "ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया ओवरलोडिंग और एक ट्रैक्टर से दो ट्रॉली जोड़ना हादसे की वजह लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।"
*ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी पर फिर उठे सवाल*
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवारी ढोने का चलन बंद नहीं हो रहा। इससे पहले भी शाहजहांपुर, सीतापुर समेत कई जिलों में ऐसे हादसे हो चुके हैं। यह हादसा फिर से प्रशासन के लिए चेतावनी हैं।।

Post a Comment

Previous Post Next Post