Top News

लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक 'वैश्य व्यापारी सम्मेलन' संपन्न; सरकार ने दिया व्यापारियों का हर सुख-दुख में साथ देने का आश्वासन

मुख्य अतिथि का स्वागत करते व्यापारी
लखीमपुर खीरी,  लखीमपुर खीरी की पावन धरा पर विशाल 'वैश्य व्यापारी सम्मेलन' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के कोने-कोने से आए व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर यह साबित किया कि व्यापारी समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।  
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'  शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने व्यापारियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार पूरी तरह से व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी असहाय या अकेला नहीं है; वे स्वयं हर व्यापारी के सुख-दुख और उनके हर कार्य में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।  
विशिष्ट अतिथि, नगर विकास राज्य मंत्री  राकेश राठौर 'गुरु' ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता , डॉ. नरेंद्र सिंह ,  विनीत मनहर जी, श्रीमती कीर्ति माहेश्वरी , श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल , सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post