Top News

युद्ध की मार: निघासन-खीरी में डीजल-पेट्रोल को तरसे लोग, कई पंप खाली

          पेट्रोल पंप लगी तेल लेने वालों भीड़
निघासन-खीरी। ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर पैदा हुआ तेल संकट लगातार गहराता जा रहा है। बढ़ती गर्मी और शादियों के सीजन में तेल की कमी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
तेल न होने की वजह से सुना पड़ा पेट्रोल पंप
युद्ध के बाद तेल आपूर्ति मार्गों पर लगाई गई नाकेबंदी के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि सरकार की ओर से जनता को पर्याप्त तेल उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह में बढ़ती गर्मी और शादियों के शुरू होने के कारण तेल की खपत लगातार बढ़ रही है। खपत बढ़ने से निघासन क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर या तो तेल उपलब्ध नहीं है या फिर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
बुधवार, 22/04/2026 को निघासन के पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी गईं। सिंगाही कस्बे के अन्नपूर्णा पेट्रोल पंप व  पर तेल उपलब्ध नहीं रहा, जबकि अन्य दो पंपों पर आवश्यकता के अनुसार सीमित मात्रा में डीजल और पेट्रोल दिया जा रहा है। बेलरायां और सिन्हौना में भी तेल उपलब्ध नहीं है, वहीं तिकोनिया में भी लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post