लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर निवासी मोहल्ला पठान-2, कस्बा व थाना पलिया को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर, नंबर UP 31 BE 8556) भी बरामद कर उसे मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।
पलिया पुलिस के प्रेसनोट के अनुसार मुकदमा संख्या 111/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी व कांस्टेबल कपिल रावल शामिल रहे
Post a Comment