लखीमपुर खीरी। जनपद में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के मद्देनज़र बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार अब परिषदीय विद्यालय प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का समय प्रातः 07:30 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विद्यालयों में प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास प्रातः 07:30 बजे से 07:40 बजे तक आयोजित होगा, जबकि मध्यावकाश 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा।
साथ ही, सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः 07:30 बजे से 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे।
मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को आवश्यकतानुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित
Post a Comment