Top News

लखीमपुर खीरी पढुआ थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर- ट्राली हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, घायलों के इलाज के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी। जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post