लखीमपुर-खीरी। जिला उद्योग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए 11 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली बैठकों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों में डीसी-एनआरएलएम, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक बांट माप विभाग, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा विभाग, पर्यटन अधिकारी, प्रबंधक आरसेटी, उप संभागीय विपणन अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल हैं।
Post a Comment