Top News

मैगलगंज में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन*: आरक्षण बिल के समर्थन में पुतला दहन, बोलीं—बिल लागू होने तक जारी रहेगा संघर्ष

लखीमपुर-खीरी। मैगलगंज कस्बे में नारी शक्ति स्वाभिमान जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय परिषद सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर विपक्ष के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर उतरकर नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

महिलाओं का कहना था कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करना उनकी प्रमुख मांग है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक यह बिल पूरी तरह लागू नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।


हेडिंग

Post a Comment

Previous Post Next Post